Loading

Nimboli कविताओं की जादुई दुनिया में पहुँचने का प्लेटफोर्म नम्बर पौने दस

निम्बोली के बारे में...

‘मैं लिखने की इच्छा से भरा हुआ हूँ, लेकिन शुरू करने की आशंका से घबराया हुआ’ इटली के महाकवि दान्ते ने ऐसा कुछ कहा था, यह पंक्ति मुझे गीत चतुर्वेदी की किताब में मिली, मैं घंटों इस पंक्ति की तरफ देखता रहा, और सोचता रहा I हम भी तो ऐसे ही हैं, कितना कुछ सोच लेते हैं कि लिखेंगे, लिखते भी हैं, लेकिन पता नहीं वह क्या है जो हर बार छूट जाता है I हम अपने लिखे से बहुत कम ही संतुष्ट हो पाते हैंI वह संतुष्टि कहाँ और किसके पास मिलेगी और कब मिलेगी बस यही हम पता लगाते रह जाते हैंI निम्बोली कार्यक्रम बस इसी बात के लिए एक छोटा प्रयास है, जिसके तहत हम कविताओं को पढ़ने, समझने, उसमें छिपे हुए ख़ज़ाने को ढूँढने का प्रयास करेंगे, लिखना भी शामिल होगा... अक्षर और शब्दों को लिखना कोई हाथ पकड़ कर भले ही सिखा सकता है, लेकिन कविताएँ लिखना हमें ख़ुद से ही सीखना होता है I लिखने से पहले हमें एक अच्छा पाठक बनना होगा, ‘निम्बोली’ का यह कार्यक्रम आपको इस प्रक्रिया में एक सहपाठी की तरह साथ देगा !

अभी तक का हमारा सफ़र...

मई 2020 में हमने निम्बोली का सबसे पहला बैच शुरू किया I अलग-अलग शहरों से पहले बैच में कुछ 14-15 लोग शामिल हुए I धीरे-धीरे यह संख्या पिछले दो सालों में 500 को पार कर चुकी है I 40+ अलग-अलग बैच में भारत के कई शहरों के साथ मेलबर्न, सिंगापुर, जर्मनी और प्राग से भी लोग शामिल हुए हैं I इनमें से कुछ लोगों की कविताएँ आप हमारे ब्लॉग ‘निम्बोली का गुच्छा’ में पढ़ सकते हैं।

सेशन की जानकारी

यह एक 4 हफ़्तों का कार्यक्रम है। कुल मिलाकर 4 सेशन होंगे। हर सेशन का समय 1:30 घंटे का रहेगा।

अगला बैच - 6 अगस्त 2023 से हर रविवार सुबह 11:00 बजे

सेशन ज़ूम के ज़रिए होंगें I

सेशन - 1

• कविता की हमारी समझ I कविता को लेकर उलझनें I

• कुछ चुनिन्दा कविताओं पर बातचीत I अच्छी कविता आख़िर है क्या ?

• पसंद और न पसंद आने वाली कविताओं की बारीकियाँ

• छंद और छंद मुक्त कविताएँ क्या हैं ?

• नज़्म, ग़ज़ल, शेर और कविता में अंतर I

•कुछ बेहतरीन किताबें, लोग और ब्लॉग्स की जानकारी

•एक लिस्ट किताबों, पेज और कुछ कवियों/लेखकों की

• अगले सेशन के लिए टास्क

सेशन -2

• चुने हुए कवियों की राइटिंग स्टाइल पर बातचीत

• कुछ चुनिन्दा कविताओं की परते खोलना

• छंद में मात्राओं की गिनती या मीटर की जानकारी

• स्मृति, अनुभूति, विचार, कल्पना और बिम्ब के लिए अभ्यास के तरीके I

• कविता में स्ट्रक्चर का परिचय

• अगले सेशन के लिए टास्क

सेशन - 3

• टास्क के दौरान चुनी गयी कविताओं पर बातचीत I

• कविता के स्ट्रक्चर पर विस्तार से बातचीत I

• स्ट्रक्चर तैयार करने के तरीके I

• रस और अलंकार को समझना I कविता में उनके इस्तेमाल को समझना I

• अगले सेशन के लिए टास्क I

सेशन - 4

• टास्क के दौरान किये गए कामों पर बातचीत I

• रचना पाठ और बातचीत I

• एडिटिंग की बातें I

• प्रूफ़ रीडींग पर बातें I

• पाठ करने की कुछ बुनियादी बातें I

पूरे कार्यक्रम की सहयोग राशि 1000/- रूपये है.. आप गूगल पे या पेटीएम कर सकते हैं (9074767948)

मुदित श्रीवास्तव

मुदित, निम्बोली के संस्थापक हैं I फ़िलहाल भोपाल में रहते हैं I लेकिन घूमना फिरना लगा रहता है I कला एवं संस्कृति की प्रतिष्ठित पत्रिका 'रंग संवाद' के सह-सम्पादक है। बाल विज्ञान पत्रिका 'चकमक' में भी सहायक संपादक रह चुके हैं I चकमक, साइकिल और प्लूटो जैसी बाल पत्रिकाओं के लिए कविता एवं कहानियाँ बुनते हैं I पिछले कुछ सालों में मुदित ने बहुत से युवाओं और बहुत से स्कूलों में बच्चों और शिक्षकों के साथ कविताओं और कहानियों के इर्द-गिर्द बहुत सी कार्यशालाएं आयोजित की हुईं है I उनकी कविताएँ आप हिन्दवी, कविता कोश और पोषम-पा जैसे ब्लॉग्स पर पढ़ सकते हैं और अमेज़न औडिबल में कहानियाँ सुन सकते हैं I वर्ष 2021 के लिए को म.प्र. हिंदी साहित्य सम्मेलन की तरफ से 'पुनर्नवा पुरस्कार' दिया गया है।

इस कार्यक्रम के दौरान लिखी गई और शेयर की गई रचनाओं के सभी अधिकार (Copy Rights) रचनाकारों के ही रहेंगे।

संपर्क- 9074767948, nimboli.mudit@gmail.com

Created By
Mudit Shrivastava
Appreciate

Credits:

Illustrations form Google !